रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के बिलासपुर जिला अध्यक्ष के पद पर रेवती कौशिक की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा वर्मा की अनुशंसा पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई। रेवती कौशिक 12 वी पास करने के बाद एएनएम नर्स की ट्रेनिंग अल्टरनेटिव डॉक्टर बनी, जांजगीर में ट्रेनिंग ली, अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर में एएनएम है। रेवती कौशिक की नियुक्ति करते हुए महासभा द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के बिलासपुर जिला अध्यक्ष बनने पर रेवती कौशिक को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महिला महासचिव सरिता वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, संध्या वर्मा, नैमीश वर्मा, सुष्मा आडिल, पायल वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
रेवती कौशिक संभालेंगी अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की बिलासपुर जिला अध्यक्ष की कमान, महासभा ने दी बधाई
Previous Articleपोंड में ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण प्रतियोगिता
Related Posts
Add A Comment



















