What's Hot

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर कहा मोदी है तो मुमकिन है को चरितार्थ करें

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामन्त्री एव्ं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी को आगामी बजट को लेकर ट्वीट कर सुझाव दिया है कि देश में जिंदगी के अंतिम पड़ाव में जीवन यापन कर रहे बुजुर्ग पेंशनरों को हर साल आयकर रिटर्न फाइल करना अत्यन्त पीड़ादायक हो गया है। जो लोग अपने जिंदा होने के प्रमाण पत्र जमा करने के हालत में नहीं है उन्हे इंकमटैक्स के नाम पर मानसिक, शरीरिक और आर्थिक शोषण का शिकार बनना पड़ता है, यह अन्याय पूर्ण है। मोदी है तो मुमकिन है कहावत को चरितार्थ करने का आग्रह करते हुए कहा है कि यह विचित्र विडम्बना है कि देश में करोड़पति सांसद और विधायक तथा अनेक राजनैतिक पदों पर काम कर चुके लोग अलग अलग कई पेंशन लेते हैं परंतु उनको इस राशि में आयकर से छूट की सुविधा प्राप्त है। इसे उचित नहीं माना जा सकता। इसलिए इस बजट में इसका प्रावधान किया जावे और सेवानिवृत्त केन्द्र एव्ं राज्य सरकार के बुजुर्ग पेंसनरों को वर्षो चली आ रही इस गलत परंपरा को समाप्त करने की मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930