सर्दियों की शुरूआत के साथ ही शादियों का सीजन लौट आया है. इस दौरान एक और चीज लौट आई है वह है, सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे की मुस्कान. दरअसल शादियों के दौरान होने वाले दूल्हा और दुल्हन की एंट्री से लेकर बारातियों के अतरंगी डांस और वेडिंग शूट के दौरान कई बार ऐसे मौके आते हैं. जिसे देख हर किसी के चेहरे खिल जाते हैं. हाल ही के समय में सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियो की धूम देखी गई. आए दिन किसी न किसी वजह से शादियों से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते नजर आए हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूजर्स की पहली पसंद बना हुआ है, जिसे देखने के बाद हर कुंवारा शख्स शादी से पहले जिम जाना शुरू करने की बात कहता देखा जा रहा है.
फोटोशूट के दौरान दूल्हे के हाथ से निकली दुल्हन, फिर हुआ कुछ ऐसा जो सोचा भी ना हो…
Related Posts
Add A Comment


















