जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी को नये साल एवं संस्था के 7वे वर्ष के प्रवेश का पूरे जिले में मानव सेवा, दिव्यांग सेवा, गौ सेवा करके नये साल का स्वागत किया गया. एक ओर प्रदेश एवं देश मे आम जन नये साल का जश्न बना रहे थे वहीं दुर्ग शहर के युवा पार्टी, डांस, मस्ती, जश्न को छोड़कर वर्ष 2022 साल के अंतिम दिवस 31 दिसम्बर एवं नये साल 2023 के प्रथम दिवस 1 जनवरी को सुबह से लेकर रात तक मानव सेवा, गौ सेवा कर रहे थे. समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है. एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है. इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा 6 साल पूर्व 1 जनवरी 2017 से अनवरत (प्रतिदिन) गरीब, असहाय, अनाथ, एवं विकलांग जनों को नि:शुल्क भोजन वितरण कर रही है, जिसमे प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोगो को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में रात्रि 8 बजे भोजन कराया जाता आ रहा है. शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये, एक मात्र यही उदेश्य को लेकर विगत 6 सालों से जन समर्पण सेवा संस्था कार्य कर रही है, उसी सोच एवं उद्देश्य में संस्था द्वारा प्रतिदिन दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर गरीब, असहाय, विकलांग, जरूरतमंदों को खोज खोज कर रात्रि में भोजन करा रही है, साथ ही साथ जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तु नि:शुल्क वितरण कर रही है. जन समर्पण सेवा संस्था के इस कार्य को अनवरत 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था द्वारा विशेष आयोजन किया गया. संस्था के युवाओं ने संस्था के 7वे वर्ष के प्रवेश पर 31 दिसम्बर को दुर्ग के प्रमुख आश्रमों में जाकर जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया, एवं फुटपात में जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया की संस्था द्वारा दिनाँक 1 जनवरी 2023 को प्रात: 10 बजे से देर रात्रि तक जिला चिकित्सालय एवं जिले के प्रमुख हॉस्पिटल में जाकर दिनाँक 1 जनवरी को जन्म लेने वाले बच्चों एवं जन्म देने वाली मां को जरूरत की सामग्री एवं कम्बल वितरण किया गया, जिसमें दुर्ग जिला चिकित्सालय में जन्म हुए 21 बच्चों, गुलाटी नर्सिंग होम में 4 बच्चों, एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से 6 बच्चों एवं उनकी माँ को सामग्री का वितरण किया गया. इस आयोजन में दुर्ग जिला चिकित्सालय में विशेष रूप से राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैक उपस्थित हुए, और अपने हाथों से जन्म लेने वाले बच्चे एवं जन्म देने वाली मां को जरूरत की सामग्री का वितरण किये और संस्था द्वारा विगत 6 वर्षों से की जा रही निस्वार्थ सेवा की भारी प्रशंसा की सभी सदस्यों को सेवा कार्य के 6 वर्ष पूर्ण होने की बधाई दी. संस्था द्वारा अपने मूल उद्देश्य मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य को पूरा करते हुए, सँध्या 4 बजे दुर्ग पुलगांव स्तिथ गौठान जाकर गौ माता को हरि सब्जी, भाजी, घास एवं चारा खिलाया गया. मानव सेवा में प्रतिदिन की तरह 1 जनवरी को भी रात्रि 8 बजे जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया, एवं भोजन कर रहे छोटे छोटे गरीब बच्चों के अपने हाथों से संस्था के 6 वर्ष पूर्ण होने पर 6 केक काटकर जरूरतमंदों को केक, मिष्ठान, नमकीन, भोजन, बिस्किट एवं जरूरत की सामग्री वितरण किये. इसके साथ साथ को शहर में घूम-घुमकर गौ सेवा एवं मानव सेवा की गयी, जिसमें युवाओं द्वारा गौ माता को रोटी, हरी सब्जी, गुड़ खिलाया गया, एवं गौ माता को दुर्घटाना से बचाने के उदेश्य से उनके सिर पर रेडियम पट्टी लगाई गयी, जिसमें पुलगांव, पटेल चौक, अंजोरा, नेहरूनगर, स्टेशन रोड, पिसेगांव, गंजपारा चौक, में युवाओं ने लगभग 130 से अधिक गाय को रेडियम पट्टी लगाई गई इसके साथ साथ शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर 126 जरूरतमंदों को ठिठुरती ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे, कम्बल एवं गर्म टोपी का वितरण किया गया. संस्था के द्वारा किये जा रहे मानव सेवा के कार्य को 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मानव सेवा, दिव्यांग सेवा, गौ सेवा के कार्यों को देखकर पूरे जिले के नागरिकों ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की इस वर्ष नए साल पर जन समर्पण सेवा संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर जिले के बहुत से लोगों एवं संस्थाओं ने मानव सेवा कार्य किये. इस सेवा कार्य में मोहन खंडेलवाल, राहुल शर्मा, अर्जित शुक्ला, विकाश पुरोहित, अंजय ताम्रकार, मयंक शर्मा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, शिशुप्रताप शुक्ला, कृतज्ञ शर्मा, अनमोल पांडेय, रुपल गुप्ता, दद्दू ढीमर, मृदुल गुप्ता, अख्तर खान, हरीश ढीमर, संजय सेन, एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे. एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गण उपस्थित रहे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031