रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि नारी मुक्ति की प्रणेता रही श्रीमती सावित्री बाई फुले ने रूढ़ि और परम्पराओं की बेड़ियों को तोड़कर पढ़ने और आगे बढ़ने की राह दिखाई। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। छुआछूत विरोध, स्त्री अधिकारों की लड़ाई एवं शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती फुले का योगदान अविस्मरणीय है। स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
सावित्री बाई फुले ने रूढ़ि और परम्पराओं की बेड़ियों को तोड़कर पढ़ने और आगे बढ़ने की राह दिखाई
January 2, 2023
1 Min Read
245 Views
You may also like
Breaking • क्रांइम • छत्तीसगढ़ • राज्यों से
रायगढ़ के पुरानी हटरी डबल मर्डर का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए आरोपी
January 20, 2025
About the author
NEWSDESK
एक्सक्लूसीव
आईआईटियन बाबा की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, विदेश में करते थे नौकरी
January 19, 2025
TRAI का नया नियम: बिना रिचार्ज भी एक्टिव रहेगा सिम
January 19, 2025