What's Hot

स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके सपने दरअसल आपके भविष्य की तरफ इशारा करते हैं. सपने में रिश्तेदारों को देखना शुभ संकेत माना जाता है. लेकिन कई लोग इन बातों पर यकीन नहीं करते है और अपने हिसाब से अपने सपनों का अर्थ निकालते हैं. अगर आपने सपने में अपने पति को देखा है तो ये सपना शुभ माना जाता है. वहीं सपने में मां को देखना भी शुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई विवाहित स्त्री सपने में पति को देखती है तो फिर घर में खुशियों के आने का ये शुभ संकेत माना जाता है. वहीं मां को सपने में देखने का मतलब सौभाग्य की प्राप्ति का संकेत होता है. सपने में मां को देखना या उनको गले लगाना, सौभाग्य को बढ़ाने वाला सपना कहा जाता है. या फिर ऐसा सपना देखने वाले जल्दी ही कोई खुशखबरी मिलने वाली होती है. या फिर अचानक कोई लाभ आपको मिल सकता है. वहीं अगर सपने में आप खुद को ही देख लेतें हैं तो इसको एक चेतावनी की तरह ही लें. स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये सपना आपको आने वाले दिनों में आपके जीवन में आने वाले शारीरिक और मानसिक कष्ट के बारे में बता रहा होता है. अगर आप खुद को पानी में तैरते हुए देखने है तो शुभ माना जाता है. सपने में नदी देखना भी सभी इच्छाओं को पूरा करने का संकेत माना गया है. ऐसे सपने के बाद आपको सफलता के नए अवसर मिलेगें हालांकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई सपने में समुद्र का पानी देखता है तो ये शुभ नहीं माना जाता है.

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930