छत्तीसगढ़ के कई शहरों में आज आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आज सुबह रायपुर-दुर्ग-भिलाई समेत कई जिलों में आयकर विभाग ने दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर, ट्रासपोर्टर्स सप्लायर, फाइनेंस कारोबारियो के ठिकानो पर आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश दी है। इसके अलावा रायपुर में आर.के.रोड़वेज, स्वास्तिक ग्रुप के ठिकानों पर भी आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है। बता दें आज तड़के सुबह आयकर विभाग के अफसरों ने दुर्ग भिलाई में सप्लायर,फाइनेंस कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी टीम में शामिल हैं। इसके साथ ही 70 सुरक्षाकर्मियो ने करीब 20 ठिकानो पर दबिश दी। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इन ठिकानों के अलावा बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में भी आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश देकर छापेमारी की है। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है।
प्रदेश के कई शहरों में आयकर विभाग टीम की दबिश, ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई से मचा हड़कंप
Previous Article…तो इसलिए गरियाबंद जिला प्रदेश में अव्वल
Next Article एक ही शहर में 24 घंटे के भीतर 25 मौतें, ये है वजह…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















