What's Hot

तुलसी के पौधे को घर में लगाना प्राचीन काल से ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है, वहां कभी पैसों की किल्लत नहीं होती। इसके साथ ही परिवार में खुशहाली बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को देवी तुल्य माना जाता है। इसलिए तुलसी की देखरेख का भी बेहद ध्यान रखा जाता है। वहीं अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो इन बातों का खासतौर पर विशेष ध्यान रखें।

*गंदे हाथ- तुलसी के पौधे को छूने से पहले हाथ जरूर साफ करें। बता दें कि तुलसी को गंदे हाथों से छूने का परहेज करना चाहिए। वहीं अगर आप तुलसी की पूजा करने जा रहे है तो नहाने के बाद ही तुलसी की पूजा करें।

*सूर्यास्त के बाद – तुलसी को सुर्यास्त के बाद नहीं छूना चाहिए। आमतौर पर रात के समय पौधे को पानी देने और उनकी पत्तियों को तोड़ने से परहेज करना चाहिए। वहीं मान्यताओं के अनुसार ये माना जाता है कि रात के समय तुलसी नहीं छूनी चाहिए।

*इस दिन लाए तुलसी को घर- यदि आप अपने घर में तुलसी का पौधा लाना चाहते है तो गुरुवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। आप गुरुवार को तुलसी का पौधा लगा सकता है। बता दें कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और तुलसी भगवान विष्णु को काफी प्रिय है। इसलिए गुरुवार का दिन तुलसी को खरीदने का सबसे अच्छा माना जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930