रायपुर। प्रदेशवासियों को पिछले कुछ दिनों से ठंड से राहत मिली हुई है, लेकिन ये राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक दो दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढऩे की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवा की दिशा में भी बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढऩे की संभावना, जाने क्या है मौसम का हाल…
Previous Articleपूर्व विधायक का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














