सफलता की कहानी

जिले की 11350 समूह की महिलाएं  ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी हैं
सीमार्ट से 1 करोड 50 लाख के समान का विक्रय कर चुकी है

जशपुरनगर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार को देर शाम एक निजी होटल में आयोजित स्पीक आउट रिइमेजिंग छत्तीसगढ़ कार्यक्रम शामिल हुए। श्री मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिचर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए हमने हमारी सरकार ने हर वर्ग के व्यक्ति के आय मैं वृद्धि के लिए कार्य कर रही है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं। यही हमारी सरकार की प्राथमिक विकास मॉडल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट एवं फूडलैब के उत्कृष्ठ संचालन के लिये जशपुर जिले को सम्मानित किया। जशपुर की  मां खुड़िया रानी कृषक उत्पादक कम्पनी जिला जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती कमला बाई को रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में  सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलादेवी नेताम, संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय, टीवी एक्टर श्री सुशांत सिंह, आउटलुक पत्रिका के सीईओ इंद्रनील रॉय, संपादक निधि सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक, जन-जागरूकता, कृषि, महिला सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जशपुर  जिले में कलेक्टर डॉ. रवि मितल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में  सी-मार्ट एवं फूडलैब के उत्कृष्ठ संचालन के लिये जशपुर जिले को सम्मानित किया। इस हेतु मां खुड़िया रानी कृषक उत्पादक कम्पनी जिला जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती कमला बाई को रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। जशपुर में सी-मार्ट एवं फूड लैब का संचालन बिहान कार्यक्रम पोषित मां खुड़िया रानी कृषक उत्पादक कंपनी द्वारा जिला प्रशासन के सहायोग से सुचारू रूप से किया जा रहा है।  महिलाओं ने  आय अर्जित कर मिशाल कायम किया है। बिहान कार्यक्रम के जिला मिशन प्रबंधक विजय शरण प्रसाद ने बताया कि जशपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुल 11350 समूह कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शासन एवं बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत मां खुड़ीयारानी कृषक उत्पादक कंपनी की स्थापना की गयी. जिसमें 1088 महिला सदस्य एवं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार महिलाएं जुड़ी है। जशपुर जिले के विभिन्न उत्पाद काजू, चाय, मशाले जीरा फूल चावल के साथ-साथ छीन्द टोकरी, बांस शिल्प, काष्ठ शिल्प एवं अन्य उत्पादों के लिये सी-मार्ट की स्थापना शासन से गरीब महिलाओं के लिये उत्कृष्ठ बाजार मिला है। सी-मार्ट जशपुर में पूरे राज्य में सर्वाधिक एक करोड़ 50 लाख  की सामग्री विक्रय कर चुकी हैं और करीब 11 लाख लाभ  लिया है। इसके अतिरिक्त जशपुर  जिला प्रशासन द्वारा फूड लैब की स्थापना कर खाद्य प्रसंस्करण पैकेजिंग आदि की सुविधा महिला समूह को उपलब्ध कराकर आर्थिक प्रगति की दिशा में एक और आयाम स्थापित किया है। जशपुर जिले के विभिन्न उत्पाद काजू,चाय,मशाले जीराफुल चावल के साथ-साथ छीन्द टोकरी, बांस शिल्प, काष्ठ शिल्प एवं अन्य उत्पादों के लिये सी-मार्ट की स्थापना शासन से गरीब महिलाओं के लिये उत्कृष्ठ बाजार मिला है। सी-मार्ट जशपुर में पूरे राज्य में सर्वाधिक 1.5 करोड की सामग्री विक्रय कर एवं करीब 11 लाख की शुद्ध आय अर्जित कर मिशाल कायम किया है। इसके अतिरिक्त जशपुर प्रशासन द्वारा फूडलैब की स्थापना कर खाद्य प्रसंस्करण पैकेजिंग आदि की सुविधा महिला समूह को उपलब्ध कराकर आर्थिक प्रगति की दिशा में एक और आयाम स्थापित किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031