इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कोई ना कोई वीडियो पोस्ट आए दिन वायरल होते रहते हैं. लेकिन कई चीजें ऐसी होती है जिनको स्क्रोल करते-करते हम रुक जाते हैं. इन्हें देखने के बाद हम कई बार हम हैरान रह जाते हैं तो वहीं कई दफा इन पोस्ट और वीडियोज को देखने के बाद हम अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते. लेकिन इन सबसे इतर कई पोस्ट और वीडियोज ऐसी होती है जो हमें इमोशनल कर देती है. ऐसा ही एक पोस्ट इन दिनों धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी यकिनन जरूर इमोशनल हो जाएंगे. हम सभी अपने माता-पिता की कुछ आदतों को देखते हुए बड़े होते हैं जिनका वे कई सालों से पालन कर रहे हैं और बदलते समय के साथ वह इसे बदलने को तैयार भी नहीं होते. इसका कारण जब हमें पता चलता है तो हम इमोशनल हो जाते हैं.

https://twitter.com/vsb_dentist/status/1615940080073596928?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1615940080073596928%7Ctwgr%5E43d9823311d09614da2b8d6d714fac247fdb7d4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi

अब इस पोस्ट को ही देख लीजिए जहां एक बेटे ने जब ट्विटर पर बताया कि उसकी मां 20 सालों से एक प्लेट में खाना खा रही है. इसका कारण जब उसे पता चला तो वह इमोशनल हो गया. इस पोस्ट को ट्विटर पर @vsb_dentist नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘ यह मेरी मम्मी की थाली है और वह पिछले 20 सालों से इसमें खाती थीज् यह एक छोटी सी थाली है..’ इस थाली में खाने की इजाजत केवल मुझे और मेरी छोटी बहन को ही है.’ उनके गुजर जाने के बाद मुझे मेरी बहन से पता चला कि यह वही थाली है जिसे मैंने इनाम में जीता था..’ इस मार्मिक पोस्ट को खबर लिखे जाने तक खबर लिखे जाने तक 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1400 से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को रि-ट्वीट किया है. इसके अलावा लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031