नया महीना हर किसी के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है. फरवरी का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला. इस महीने कुछ जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
मेष- फरवरी का महीना आर्थिक रूप से मेष राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है. इस महीने आपको धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे. इस महीने आपको सही वित्तीय प्रबंधन करना होगा नहीं तो आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. इस महीने आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है.
फरवरी में मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है. सूर्य, शुक्र और शनि अनुकूल स्थिति में विराजमान होंगे. इसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अगर आप नए निवेश की योजना बना रहे हैं तो 15 फरवरी के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा.
वृषभ- फरवरी का महीना वृषभ राशि वालों के लिए बहुत प्रबल रहने वाला है. हालांकि इस माह आपके खर्चों में भी ब?ोतरी आ सकती है लेकिन जल्द ही आप इस पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेंग. यह महीना आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आया है. इस महीने आपको धन कमाने के नए-नए अवसर भी मिलेंगे.
वृषभ राशि वालों को फरवरी में अच्छा धन लाभ होगा. और आप धन की बचत भी कर पाएंगे. यदि आप खुद का व्यवसाय चला रहे हैं और शेयर मार्केट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको 15 फरवरी 2023 के बाद अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है.
वृश्चिक- आर्थिक रूप से देखा जाए तो वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीन लाभदायक रहने वाला है. इस महीने आपको कुछ जरूरी चीजों पर धन खर्च करना पड़ सकता है. इस महीने आपको बजट बनाकर चलना होगा और समझदारी से पैसा खर्च करना होगा.
वृश्चिक राशि वालों के लिए 15 फरवरी के बाद का समय बहुत अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी. चंद्र राशि पर बृहस्पति की शुभ दृष्टि पडऩे से आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. इस माह आप शुभ कार्यों के लिए धन दान कर सकते हैं.
धनु- आर्थिक लिहाज से धनु राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत लाभकारी साबित होगा. इस माह ग्यारहवें भाव में केतु की उपस्थिति आपको अच्छा धन लाभ देगी. इस माह आप जो पैसा कमाएंगे, उसका कुछ हिस्सा आप धर्म-कर्म के लिए दान भी कर सकते हैं.
धनु राशि के जो लोग शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस महीने अचानक से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. कुछ जातकों को इस माह संपत्ति में निवेश करने से अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा.

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031