देशभर में शादियों का सीजन जोरों पर होने के कारण आए दिन कई जोड़ों की शादियां होते देखी जा रही है. शादी के दौरान दूल्हे से लेकर दुल्हन की एंट्री और बारातियों का धमाल चर्चा का विषय बना रहता है. फिलहाल शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों समेत दुल्हन की सहेलियों के धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन सामने आते रहते हैं. जिन्हें देख किसी का भी दिन बन सकता है. इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. जिसमें जयमाला के दौरान स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े नजर आ रहे हैं. तभी दूल्हे का एक साथी मसखरी करते हुए जोर-जोर से नारे लगाने लगता है. इस दौरान शख्स को ‘भारत माता की जय, जवाहरलाल नेहरू की जय, महात्मा गांधी की जय, सुभाष चंद्र बोस की जय’ जैसे नारे लगाते देख हर किसी की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031