उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया

रायपुर। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। 74वों गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के कैडेट्स द्वारा देश भक्ति गीतों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्र-छात्राओं के बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, निदेशक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता जी.के. दास, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. दवे, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी.के. सांगोड़े द्वारा किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलसचिव ने किया ध्वजारोहण

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम ने राष्ट्रध्वज फहराया और झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. श्रीकान्त चितले, उप कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. सी.पी. खरे, उप लेखानियंत्रक श्री मनोज तिवारी, ओ.एस.डी. (वित्त) डॉ. धीरज खलखो सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031