हर साल की तरह बोगस खरीदी को बराबर करने के लिए समिति प्रबंधक कोचियों का धान खपा रहे हैं। बचे हुए रकबे पर धान की एंट्री कर ली गई है और अब धान मंगवाया जा रहा है। सारंगढ़ में एक कोचिए से 120 कट्टा धान जब्त किया है।

धान खरीदी में गड़बड़ी पर रोक लगाने वाले खुद ही इसे संरक्षण देने में लगे हुए हैं। बोगस एंट्री के कारण भौतिक रूप से धान का शॉर्टेज आ गया है। इसकी भरपाई करने के लिए कोचियों से धान मंगवाया जा रहा है। सारंगढ़ में कोचिया दिलीप साहू से 120 कट्टा धान जब्त किया गया है। मंडी इंस्पेक्टर और खाद्य निरीक्षक ने ट्रैक्टर को जब्त किया है। सारंगढ़ में कई समितियों में ऐसा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

गाताडीह, कोसिर, बरदुला, उलखर, कनकबीरा, कपरतुंगा आदि समितियों में फिर से गड़बड़ी की गई है। बरमकेला में भी अंतिम दिनों में जबर्दस्त खेल चल रहा है। रायगढ़ जिले में लैलूंगा, धरमजयगढ़ और पुसौर के समितियों में फर्जी एंट्री की जा रही है। पड़त भूमि का पंजीयन करके धान खपाया जा रहा है। कई जगहों पर फर्जी रकबा वृद्धि करके धान खरीदी कर ली गई है। पिछले साल से सीख लेकर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031