कोरोना संक्रमण को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हैरान कर देने वाला दावा किया है। WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसुस के अनुसार, बीते कुछ सप्ताह में कोरोना वायरस के कारण 1.70 लाख लोगों की मौत हो गई। ये ऐसे मामले हैं, जिन्हें कभी  रिपोर्ट नहीं किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि असली आंकड़े इससे बहुत अधिक हो सकते हैं। WHO के इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन इमरजेंसी कमेटी का दावा है कि इंसानों और जानवरों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण को खत्म करना संभव नहीं है।

हेल्थ कमेटी के अनुसार, यह कोशिश होगी कि हम कोरोना के गंभीर प्रभाव को कम करने में सफलता हासिल कर सकें। इस संक्रमण से होने वाली मौतों को कंट्रोल कर सकें। इसके साथ लोगों को संक्रमण से बचाने की कोशिश करें, मगर कोरोना खत्म नहीं हुआ है। ये एक ग्लोबल इमरजेंसी के रूप में हमेशा रहेगा।

WHO के इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन इमरजेंसी कमेटी के अनुसार, पूरी दुनिया का हेल्थ इंफ्रास्ट्रचर कोरोना से भिड़ रहा है। कोरोना की वजह से गंभीर बीमारी पर फोकस कम देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर कोरोना को अभी भी गंभीरता दिखाई जा ही है। कोरोना की वजह से सबसे अधि हेल्थ सिस्टम प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में मेडिकल प्रोफेशनल्स की कमी देखने को मिल रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031