एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। विवाहिता ने ससुराल वालों की क्रूरता की जो आप बीती बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पीडि़ता ने आप बीती बताते हुए आरोपित शौहर सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बांदा के देहात कोतवाली के करबई रोड निवासी एक युवती का निकाह 24 मई 2021 को शहर कोतवाली के गुलाब बाग निवासी शख्स के साथ हुआ। निकाह के बाद से शौहर सहित ससुरालीजन कम दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। पीडि़ता के मुताबिक, उसे प्रताडि़त करने के लिए सर्दी में शौहर ने उसके शरीर पर ठंडा पानी डाल देता था। इसके बाद कूलर और पंखा चला जबरन हवा में रखा। कुछ दिन बाद कबरई निवासी अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां रखे रहा। इधर पुलिस को सूचना दे दी कि महिला लापता है। महिला थाना से जब मायका में फोन गया तो वहां के लोगों ने खोजबीन की। पीडि़ता कबरई में मिली। वहां से लाने के बाद आरोपितों के खिलाफ पीडि़ता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में शौहर सहित ससुराल पक्ष के नौ लोग नामजद किए गए हैं।
सर्द रात में शरीर पर डालता था ठंडा पानी, फिर चलाता था कूलर, पति की क्रूरता…
Previous Articleबस्तर संभाग में पहली बार हुआ ट्यूमर का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














