ग्रामीण औद्योगिक पार्क अब ले रहे हैं मूर्त रूप, निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर
सवालों के सही जवाब देने पर आश्रम की छात्राओं को कलेक्टर ने किया पुरुस्कृत
स्वामी आत्मानंद स्कूल और आश्रम का भी किया निरीक्षण

रायगढ़. गांवों में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ संचालित हो रही शासन की महत्वपूर्ण योजना ग्रामीण औगोगिक पार्क (रीपा) का निरीक्षण करने कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज धरमजयगढ़ विकासखंड के बरतापाली गौठान में पहुंचे। उन्होंने कहा कि की रीपा ग्रामीण उद्यमिता को नई पहचान देगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने यहां महिला समूह तथा गौठान समिति के सदस्यों से रीपा में शुरू होने वाली आजीविका मूलक गतिविधियों की जानकारी ली। बरतापाली रीपा में मछली बीज, फेब्रिकेशन, फ्लाई ऐश ब्रिक, महुआ प्रोसेसिंग यूनिट जैसे कार्य किए जायेंगे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने रीपा का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा। यहां बिजली का काम भी पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आमगांव में फॉरेस्ट क्लस्टर का भी निरीक्षण किया। यहां वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों के द्वारा क्लस्टर में कई आजीविका मूलक कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सरिया नाला में वन विभाग द्वारा किए गए नरवा संवर्धन का काम भी देखने पहुंचे। डीएफओ धरमजयगढ़ श्री जोगावत ने बताया कि यह क्षेत्र का सबसे लंबा नाला है। इसकी लंबाई 27 किमी है इसमें 7 स्टॉप डैम बनाया गया है।

सवालों का सही जवाब देने पर कलेक्टर ने छात्राओं को दिया इनाम

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने छाल स्थित बालिका आश्रम के निरीक्षण में पहुंचे। यहां सबसे पहले छात्रावासी बच्चियों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कक्षा आठवीं की छात्रा आरती से जब 19 का पहाड़ा पूछा तो उसने बिना अटके पूरा पहाड़ा सुना दिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उन्हे न सिर्फ  शाबाशी दी बल्कि इनाम में खेलने की सामग्री और किताबें भी दीं। इसी तरह कक्षा छठवीं की छात्रा चंद्रकिरण ने भी सवालों का सही जवाब दिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चों के डाइट के बारे में जानकारी ली और आश्रम के किचन का जायजा लिया। साथ ही आश्रम में बच्चों के कमरे, क्लासरूम का भी उन्होंने निरीक्षण किया और अधीक्षिका को निर्देशित किया कि साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें, मीनू अनुसार खाना बच्चों को मिलना चाहिए। उन्होंने लाइब्रेरी में बच्चों की रुचि के अनुसार किताबें रखने के लिए कहा। साथ ही नियमित रूप से समाचार पत्रों पढ़वाएं इससे उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी।

क्वालिटी एजुकेशन पर करें फोकस

कलेक्टर श्री सिन्हा धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों को दर्ज संख्या के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि बच्चों के एडमिशन यहां बढ़े हैं। आसपास के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों ने इस बार यहां दाखिला लिया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ये अच्छी बात है, उन्होंने बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने पर जोर दिया। साथ ही लैब, लाइब्रेरी तथा स्मार्ट का अवलोकन किया। लाइब्रेरी में बच्चों की रुचि के अनुसार ज्ञान वर्धक किताबें रखने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में बच्चों की संख्या के मद्देनजर अतिरिक्त कक्ष की मांग पर उन्होंने 05 कक्ष निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर के देने के निर्देश दिए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031