छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले के भानुप्रतापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कूली बच्चों की आटो की ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों का गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुँच गए हैं। खबर मिलने के बाद से परिजनों में हाहाकार मच गया है, प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना कर रहे हैं। बता दें कि ऑटो में ड्राइवर समेत कुल 9 लोग सवार थे, हादसे में 8 स्कूली बच्चों में से 7 की मौत हो गई है, एक बच्चे और ड्राइवर का इलाज कांकेर अस्पताल में जारी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31