अधिकारियों-कर्मचारियों की शंका का समाधान 

रायपुर.

अधिकारियों-कर्मचारियों की शंका का समाधान 

नवीन पेंशन योजना (एन.पी.एस.) अथवा पुरानी पेंशन योजना (ओ.पी.एस.) के चयन हेतु अटल नगर नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के ऑडिटोरियम हाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला एन.पी.एस. और ओ.पी.एस. को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों मन में उठे शंका का समाधान किया गया। कार्यशाला में वित्त नियंत्रक श्री टी.आर. सोरी, अपर संचालक श्री के.एल. रवि और श्री आर.पी. एस. चौहान सहित विभन्न विभागों के 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। गौरतबल है कि राज्य शासन द्वारा़ 1 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. में रहने हेतु विकल्प प्रस्तुत किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से कर्मचारियों के विकल्प चयन में होने वाली असुविधा एवं शंकाओं का निराकरण किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री आलोक राय ने बताया कि 1 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों को एन. पी. एस. अथवा ओ. पी. एस में रहने हेतु विकल्प का चयन किया जाना अनिवार्य है। विकल्प चयन के लिए 24 फरवरी 2023  निर्धारित है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी श्री आर.पी.एस. चौहान और श्री मोहम्मद इमरान खान ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी और कर्मचारियों के सवालों एवं शकाओं का समाधान किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31