बच्चों की शादी करना आमतौर पर सभी माता-पिता का सपना होता है। लेकिन कुछ बच्चे उम्र होने के बाद भी शादी के लिए राजी नहीं होते। वहीं, माता-पिता के बार-बार आग्रह करने पर भी बच्चे शादी से कतराते हैं। हालांकि अगर आप बच्चों को दूल्हा या दुल्हन बनते देखना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीके अपनाकर आप बच्चों को मिनटों में शादी के लिए हां कहवा सकते हैं। आज के बच्चे शादी से ज्यादा करियर को प्राथमिकता देना पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग देर से शादी करने को मानते हैं। लेकिन उम्र बढऩे के बाद माता-पिता अपने बच्चों की शादी को लेकर तनाव लेने लगते हैं। इसलिए हम आपको बच्चों को शादी के लिए मनाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके बच्चे खुशी-खुशी शादी के लिए राजी हो सकते हैं। बच्चों को शादी के लिए राजी करने से पहले उनके मना करने की वजह जानना बेहद जरूरी है। ऐसे में बच्चों के साथ बैठकर बात करें और उनकी शादी न करने की वजह जानने की कोशिश करें। इसके बाद आप बच्चों को प्यार से मना सकते हैं और उन्हें शादी के लिए राजी कर सकते हैं। कई बार संतान को मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से बच्चे शादी से इंकार कर देते हैं। ऐसे में आप बच्चों से इस बारे में खुलकर बात कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आप उनकी पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए लाइफ पार्टनर चुनकर उन्हें शादी के लिए राजी कर सकते हैं। अधिकांश माता-पिता बच्चों के प्रेम विवाह के पूरी तरह से खिलाफ हैं। जिससे बच्चे न सिर्फ अपने रिश्ते को माता-पिता से छुपाते हैं बल्कि शादी करने से भी साफ मना कर देते हैं। ऐसे में बच्चों के प्रेम विवाह का विरोध करने से बचें। इससे बच्चे खुशी-खुशी शादी के लिए राजी हो जाएंगे। कुछ माता-पिता अपने बच्चों पर शादी करने का दबाव बनाने लगते हैं। ऐसे में माता-पिता के दबाव में आकर बच्चे शादी के लिए हां कर देते हैं. लेकिन बाद में उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय उन्हें प्यार से समझाकर शादी के लिए राजी करना बेहतर है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031