फरवरी को हम प्यार का महीना कहते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 तारीख से होती है और यह 14 फरवरी तक चलता है। प्यार करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास है। वहीं अगर आप सिंगल हैं और खास अंदाज में वैलेंटाइन वीक मनाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो इस सप्ताह में कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आप दिल्ली के पास शिमला या मनाली जैसी किसी जगह पर जाकर बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। यह सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. ऐसे में आपको होटल के बजाय हॉस्टल में रहना चाहिए। हॉस्टल में आपकी मुलाकात और भी कई लोगों से होगी और आपका दिन और भी अच्छा गुजरेगा। भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए। आप चाहें तो खुद को भी कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। आपके पास जो नहीं है उसे आप खरीद सकते हैं। जरूरी नहीं है कि कोई और आपको तोहफा दे। खुद को गिफ्ट करना सीखें। अगर आपको कोई एक दिन बेहद खास तरीके से मनाना है तो आप किसी भी पार्क में पिकनिक मनाने जा सकते हैं। दिल्ली में कई बड़े पार्क हैं जहां आप अपना दिन खास तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। साथ ही आप खुद का बनाया हुआ खाना भी साथ ले जा सकते हैं। ऐसे में यह दिन आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031