पाटन। ग्राम नवागांव में 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न हुआ। कथा वाचक बालविदुषी दिव्य कन्या भगवती रेणुका दीदी जी गोस्वामी ने श्रीमद भागवत गीता का महत्व बताते हुए कहा-गीता में सभी समस्याओं का समाधान है जो कभी न कभी प्रत्येक मानव के समक्ष आती है। भगवत गीता हमें सिखाती है कि व्यक्ति को केवल और केवल अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए और कर्म करते समय ध्यान रखना चाहिए कि जो कर्म हम कर रहे है वह सब लौटकर जरूर आयेंगे। यह आयोजन श्रीमती ढेला बाई वर्मा सुपुत्र कमलनारायण वर्मा द्वारा संपन्न हुआ एवं समस्त ग्रामवासी नवागांव (जिला-दुर्ग) सहयोगी रहे।
Previous Article42 से अधिक अनियमित संगठनों ने मीडिया को अपनी पीड़ा बताई
Next Article जब दो दोस्तों की 43 साल बाद हुई भेंट-मुलाकात…
Related Posts
Add A Comment


















