नई दिल्ली। शिक्षाविद् प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. यूपीएससी भारत के नौकरशाहों एवं राजनयिकों समेत अहम पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है. जोशी अभी तक आयोग में ही बतौर सदस्य नियुक्त थे. छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष रहे जोशी मई 2015 में यूपीएससी के सदस्य बने थे. जोशी आयोग के मौजूदा अध्यक्ष अरविंद सक्सेना की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल शुक्रवार 7 अगस्त को खत्म हो रहा है. जोशी को मई 2015 में यूपीएससी का सदस्य बनाया गया था. एक अधिकारी ने बताया कि यूपीएससी के अध्यक्ष के तौर पर जोशी का कार्यकाल 12 मई 2021 तक होगा. जोशी को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यूपीएससी में अब एक सदस्य का पद रिक्त हो गया है. इस समय दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल एएस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टीसीए आनंद और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के अन्य सदस्य हैं. आयोग हर साल होने वाली सिविल सर्विस परीक्षाओं का आयोजन करता है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) समेत अहम सेवाओं के लिए तीन चरणों में वार्षिक सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराई जाती हैं.(एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031