रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ई-लोकार्पण व भूमिपूजन के माध्यम से बीजापुर जिले की जनता को 96 करोड़ रूपए की लागत के 171 विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम का आयोजन बीजापुर जिले के विकासखंड मुख्यालय भैरमगढ़ स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। मुख्यमंत्री ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नव-निर्मित ट्रामा सेंटर का ई-उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर भैरमगढ़ में इंद्रावती नदी में आवागमन के लिए बोट और एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वनमंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा प्रभारी मंत्री बीजापुर जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित सांसद बस्तर दीपक बैज, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री विनोद वर्मा और राजेश तिवारी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मण्डावी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930