ऑनलाइन ग्रॉसरी डीलवरी एप के जरिए ब्रेड मंगवाना एक शख्स को उस समय़ महंगा पड़ा गया जब ब्रेड में चूहा मिला। दरअसल,  नितिन अरोड़ा नाम के एक यूजर ने ट्वीट में इसकी तस्वीर शेयर की जिसे देख आप न केवल घृणा से भर जाएंगे ब्लकि अब आप  डिलीवरी ऐप पर सामान ऑर्डर करने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे। 

अरोड़ा ने लिखा कि एक बुरा अनुभव मिला – एक चूहा! और यह यहीं खत्म नहीं हुआ. पैकेट डिलीवर होने के बाद भी चूहा जिंदा था। अब पता नहीं कैसे रैटटौली के नाम पर पैकेट के अंदर चूहा फंस गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ऑर्डर पैक करने वाले और डिलीवरी एजेंट को चूहे की मौजूदगी का एहसास नहीं हुआ और कस्टर को एेसे ही पैकेट डिलीवर कर  दिय़ा। यूजर ने अपनी पोस्ट में बकायदा ब्रेड पैकेट दिखाया जिसमें अंदर चूहा साफ दिखाई दे रहा है। 

वहीं,  कंपनी ने कमेंट सेक्शन में इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा,  हाय नितिन, यह वह अनुभव नहीं है जो हम नहीं चाहते थे कि आपके पास हो. कृपया हमें देखने के लिए अपना पंजीकृत संपर्क नंबर या ऑर्डर आईडी डीएम के माध्यम से साझा करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031