79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

– पेनाल्टी शूट ऑऊट के जरिए बीएसएफ को इलाहबाद ने हराया

राजनांदगांव. मेजबान जिला हॉकी संघ राजनांदगांव को आज खेले गये आसान मैच में वेस्टर्न रेल्वे मुम्बई के हाथों 8-0 गोल से पराजित होकर 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इस जीत के साथ ही वेस्टर्न रेल्वे मुम्बई क्वार्टर फायनल में जगह बना ली। देश की ख्याति प्राप्त सीमा सुरक्षा बल जालंधर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में एनसीआर इलाहबाद ने पेनाल्टी शूट ऑऊट में 5-3 गोल से पराजित कर क्वार्टर फायनल में पहुंच गई। स्पर्धा में आज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी श्री धनेश पाटिला, नगर की महापौर व आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी स्टेडियम समिति श्री केएल वर्मा ने मैदान पहुंच कर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। दिग्विजय स्टेडियम समिति व आयोजन समिति के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ  हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पांचवां दिन मेजबान टीम के लिए निराशा करने वाला रहा। जहां उसे आज खेले गये पहले मैच में वेस्टर्न रेल्वे मुम्बई के हाथों 8-0 गोल से शिकस्त होना पड़ा। मेजबान टीम दम-खम व अनुभव से मुम्बई के सामने कमजोर नजर आई मैच के पहले ही क्वार्टर में मुम्बई के खिलाड़ी छाए रहे और मैच के  6वें मिनट में इरशाद मिर्जा ने 9वें मिनट में कप्तान अमित गौर ने 13वें व 30वें मिनट में राजिन कुण्डेला ने गोल करके 4-0 गोल की बढ़त बना ली थी, जो मध्यांतर तक बनी रही। उत्तरार्ध के खेल में भी मुम्बई के आक्रमण पंक्ति ने राजनांदगांव की डी पर हमला जारी रखा और 36वें मिनट में के सुरेश सिंह ने 43वें मिनट में शुभम सिंह ने और 54वें मिनट में इरशाद खान ने एक और गोल करते हुए अपनी टीम को 8-0 गोल से विजय दिलाते हुए क्वार्टर फायनल में जगह बना ली। दम-खम व अनुभव से भरी हुई एनसीआर इलाहबाद और सीमा सुरक्षा बल जालंधर के मध्य खेला गया दूसरा मैच काफी रोमांचक व संघर्षपूर्ण रहा। एक समान हॉकी खेलने वाली दोनों की टीमें मैच प्रारम्भ से गोल कर बढ़त बनाने संघर्ष करती रही और मैच के पहला, दूसरा, तीसरा क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर रहा। लेकिन मैच जैसेे-जैसे अंतिम मिनटों में पहुंचता गया संघर्ष और बढ़ता गया। इसी बीच इलाहबाद को 56वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला। जिस पर गोल पोस्ट में जाती हुई गेंद को जालंधर के खिलाड़ी के पैर से लगने के कारण 57वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर रवि ने गोल कर इलाहबाद को 1-0 गोल की बढ़त दिला दी थी। लेकिन दो मिनट बाद ही 59वें मिनट में बीएसएफ के दर्शप्रीत सिंह ने शानदार मैदानी गोल करते हुए मैच 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया। यही स्थिति मैच समाप्ति तक बनी रही। जिसके फलस्वरूप मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट ऑऊट से लिया गया। जिसमें एनसीआर के रवि, स्वर्ण खाण्डेकर, अभय कुमार, प्रभजोत सिंह ने व बीएसएफ की ओर नवीन कुमार तिर्की, जावेद अंसारी ही गोल कर सकें। जिसके चलते इलाहबाद ने पेनाल्टी शूट ऑऊट में 4-2 गोल से व मैदानी खेल में 1-1 गोल की बराबरी होने पर अंतिम स्कोर 5-3 गोल रहा। आज के खेले पहले मैच में राजेश जैन द्वारा प्रदत्त मैन-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार पहले मैच में वेस्टर्न रेल्वे के इरशाद मिर्जा को व दूसरे मैच में एनसीआर इलाहबाद के गोलकीपर अमित गुप्ता को 1500-1500 रूपए की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031