जनवरी में 2 सौ से अधिक प्रसव, 62 सिजेरियन हुए, सीटी स्कैन से 72 मरीज हुए लाभांवित

बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन और प्रयास से जिला अस्पताल बलौदा बाजार में आमजन हेतु नई-नई सुविधाओं की स्थापना की जा रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे है। इसी कड़ी में गत माह में जिला अस्पताल में 225 प्रसव करवाये गए जिसमें से 62 सिजेरियन हुए है. सिविल सर्जन डॉक्टर आर.के. अवस्थी ने बताया की अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसव कक्ष स्थापित किया गया है जिससे सामान्य प्रसव के अतिरिक्त सिजेरियन प्रसव भी संभव हो पाया है। इनमें से 15 शिशुओं को एसएनसीयू में भी विशेष देखभाल हेतु दाखिल किया गया था। ग्राम कोलियारी के निवासी हरिचंद साहू ने बताया की उनकी 22 वर्षीय पत्नी को प्रसव के लिए लाया गया था। पूर्व में भी बच्चा ऑपेरशन से हुआ था तथा चिकित्सकों ने बताया कि, थैली का पानी कम होने लगा है ऐसे में मेरी सहमति से सिजेरियन द्वारा प्रसव करवाया गया अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वथ्य है। निजी अस्पताल में इसके लिए बहुत पैसे खर्च हो जाते जिसकी बचत हुई। ऐसे ही अस्पताल को डीएमएफ से प्राप्त सी टी स्कैन मशीन का भी लाभ जनता को मिलने लगा है। गत माह कुल 72 सी टी स्कैन हुए हैं जिसमें से ज्यादातर सिर के चोट से सम्बंधित होता है जो दुर्घटनाओं में अक्सर होती है। अस्पताल में लगे डायलिसिस का भी लाभ अब तक 62 पंजीकृत मरीज उठा चुके है। अस्पताल में नेत्र जीवन ज्योति अभियान अंतर्गत 103 सर्जरी गत माह की गई जिसमें 39 यूनिलेटरल और 64 दोनो आंखों की रही। कुल में दो केस टेरेजियम (आखों में सलोनी) के रहे। ग्राम अहिल्दा की 62 वर्षीय उर्मिला साहू ने बताया की आंखों में कम रोशनी की शिकायत के कारण वह जिला अस्पताल में अपना इलाज करवाने गई जहां मोतियाबिंद बताया गया तथा ऑपरेशन निशुल्क हुआ है जिससे अब उन्हें पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। इसके साथ ही उन्हें दवाइयां तो साथ में चश्मा निशुल्क प्रदान किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031