रायपुर.छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा आज राजधानी रायपुर माना पी.टी.एस. परेड ग्राउण्ड में किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में पुलिस के 10 संभागों के 715 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर पुलिस संभागों के खिलाड़ियों के लिए इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य बनने के बाद पहली बार पुलिस विभाग के खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है। 
खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस के रायपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर, छसबल मध्य संभाग, छसबल बिलासपुर, छसबल बस्तर, प्रशिक्षण पीटीएस माना, पीटीएस राजनांदगांव, पुलिस मुख्यालय, रेडियो, रेल एवं एपीटीएस जगदलपुर, बोरगांव और सीटीजेडब्ल्यू कांकेर सहित 10 संभागों के लगभग 715 खिलाड़ियों के आकर्षक मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर महिला और पुरूषों के लिए 100 मीटर दौड़ के आयोजन के साथ-साथ हीट तथा डॉग शो, घुड़सवारी, फेनिं्सग खेल का आयोजन भी किया गया।
पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि इस खेल महोत्सव से पुलिस विभाग के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। साथ ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। श्री जुनेजा ने खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा कर खिलाड़ियों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर समारोह में श्री विवेकानन्द सिन्हा, (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसबल, छत्तीसगढ़ पुलिस व पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा विभिन्न संभागों के खिलाड़ी उपस्थित थे। 
तीन दिवस तक चलने वाली खेल प्रतियोगिता में टीम गेम्स कबड्डी (पुरूष,महिला), फुटबाल, व्हालीवाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, हॉकी, खो-खो (पुरूष, महिला), रस्साखींच और एथलेटिक्स में 100 मी, 200 मी, 400 मी, 800 मी, 1500 मी, 300 मी, 5000 मी, 10000 मी, लांग जम्प, हाई जम्प, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, ट्रिपल जम्प, गेड़ी दौड़ तथा बैण्डमिंटन (पुरुष, महिला), टेबल टेनिस का आयोजन पुलिस लाईन रायपुर, कोटा स्टेडियम रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर, पं.रवि शंकर युनिवर्सिटी ग्राउण्ड में किया जावेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031