रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों में इन दिनों जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि आगामी अप्रैल माह की 8 एवं 9 तारीख को महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन राजधानी रायपुर में होना तय हुआ है। महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां राष्ट्रीय स्तर पर शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए महासभा के प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का 43वां राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन 8 एवं 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले अप्रैल माह में महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति की ओर से सहमति मिल गई है। आपको बता दें कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें ली और विचार मंथन के बाद रायपुर में राष्ट्रीय महाधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति से सहमति मिलने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों में खासा उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। साथ ही महाधिवेशन की तैयारियों के लिए महासभा के पदाधिकारीगण जुट गये है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यूपी सिंह ने महाधिवेशन की तैयारियों को गति प्रदान करते हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों से जुटने का आव्हान किया है। इधर महासभा के प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महाधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का चयन किये जाने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला पदाधिकारियों में जबर्दस्त माहौल देखने को मिल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031