दूर्गूकोन्दल। अब आनलाइन कक्षाओं को cgschool के वेवसाइट के माध्यम से ही पढ़ाना है, पोर्टल में शिक्षकों और विद्यालय का नाम दर्ज है। सभी शिक्षको के लिए अनिवार्य है। दूर्गूकोन्दल के खंड शिक्षा अधिकारी केशव साहू ने कहा कि मोहल्ला स्कूल शुरू कर दिया गया है सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को अनिवार्य रूप से गाँव में जाकर पढ़ाना होगा जो शिक्षक शिक्षिकाएं लापरवाही करेंगे उनके ऊपर अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी पढई तुंहर पारा इसे मोहल्ला स्कूल या मोबाइल स्कूल के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतम 10 बच्चे (10 से ज्यादा नही) को किसी बरामदे, घर, चबूतरा, सामुदायिक भवन या अन्य सुविधाजनक स्थान(स्कूल भवन नही) पर अधिकतम दो घंटे की अध्यापन व्यवस्था, इस हेतु समुदाय, SMC,SMDC, पंचायत से सहमति, जिस घर में लगेगा उससे सहमति हो, शिक्षा सारथी का चयन करना है। समय विभाग चक्र बनाकर चलना है, कक्षा 1 से 8 तक SCERT से प्रदायित पाठ्यकम /गतिविधि के आधार पर। लाउडस्पीकर स्कूल में सहमति लेकर गांव, पारा, टोला, मोहल्ला के विभिन्न स्थानों पर 10-10 बच्चों को बिठाकर एक कमांड सेंटर से अध्यापन की व्यवस्था। दूसरा शिक्षक शिक्षक सारथी के माध्यम से लगातार मानीटरिंग करेंगे। बुलटू के बोल में किसी अवधारणा को वायस रिकार्ड कर बाजार, हाट या अन्य सुविधाजनक स्थानों पर नवयुवकों, शिक्षा सारथी, पंचायत प्रतिनिधि या बच्चों के स्मार्ट फीचर फोन में ब्लूटूथ के माध्यम से भेजना, इसके लिए नेट और डाटा की आवश्यकता नही। मोटरसाइकल गुरुजी दूरस्थ मोहल्ले में जहां 4-5 बच्चे हो अधिकतम 10 वहां अपने मोटर सायकिल के माध्यम से पहुंचकर शिक्षा से जोडऩे का कार्य करना। मिस्डकॉल गुरुजी अपना मोबाइल नंबर बच्चो को देकर एक निश्चित समय बताकर बच्चो को मिसकॉल करने कहना, फिर उस नंबर पर स्वयम काल करके बच्चे की जिज्ञासा का समाधान करना, इसके लिए प्रतिदिन एक घंटा बच्चो या पालकों की सुविधानुसार समय निर्धारित करना है। शासन द्वारा नियत कोविद 19 के तहत सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दो गज की दूरी, मास्क, सेनेटाइज/हाथ धोने साबुन पानी व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बैठने के लिए बोरा, मेट, दरी व्यवस्था, ब्लेक बोर्ड व्यवस्था का ध्यान रखें विकासखंड दुर्गुकोंडल में 175 प्राथमिक शाला 65 माध्यमिक शाला एवं 15 संकुल केंद्र 26 हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल हाई सेकेंडरी में कुल 13808 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930