रायपुर। प्रदेश सरकार की बहुआयामी योजना जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में आलोक कटियार की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के समस्त ठेकेदारों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। आलोक कटियार की नियुक्ति के लिए ठकेदारों ने आलोक कटियार की निुयक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए छत्त्तीसगढ़ राज्य पी.एच.ई.डी. कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवेशधर दीवान ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छत्तीसगढ़ के ठेकेदारों की बैठक कल 16 फरवरी को संपन्न हुई। छत्त्तीसगढ़ राज्य पी.एच.ई.डी. कांट्रेक्टर एसोसिएशन के बैनरतले संपन्न इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पिछले 2 सालों में जल जीवन मिशन का कार्य छत्तीसगढ़ में जब से चालू हुआ तब से कोई ना कोई रूकावटें एवं समस्याएं लगातार आ रही थी जिसका सार्थक निराकरण नहीं हो पा रहा था। लेकिन विगत दिनों जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में आलोक कटियार की नियुक्ति की गई तब से विभाग में कार्य करने का माहौल तैयार हुआ है तथा समस्त ठेकेदार जिन समस्याओं से जूझ रहे थे उन समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है तथा मुख्य रूप से कार्य हो जाने के बाद भुगतान महीनों से लंबित बिल की समस्या से जूझ रहे थे, कहीं निराकरण नहीं हो रहा था, इसका निदान नए एमडी कराया गया है जिससे कि गुणवत्ता तथा कार्य प्रगति में तेजी से आ गई है। समस्त ठेकेदार इस विषय को लेकर भविष्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उनका सम्मान करेंगे तथा आभार व्यक्त करेंगे कि पहली बार जल जीवन मिशन के डायरेक्टर के रूप में उन्होंने एक सशक्त अधिकारी की नियुक्ति की है जिससे कि प्रदेश की बहुआयामी योजना में बहुत ही तेजी से कार्य हो रहा है और पूरे प्रदेश के ठेकेदार अब उनके मार्गदर्शन एवं आदेश से गुणवत्तापूर्वक करने के लिए उत्साहित है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031