अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ.दिनेश मिश्र ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सीहोर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों की भीड़ जमा होने, बेरिकेड्स टूटने,भगदड़ होने, हजारों लोगों के परेशान होने की खबर आ रही है, जो कि चिंतनीय है, आजकल यह क्या चल रहा है, जो कथावाचक हैं, वे कथा सुनाये, लोगों को कर्म करने की शिक्षा दें, मेहनत कर सफलता पाने की सीख दें तो ठीक है. पर सिर्फ रुद्राक्ष का पानी पीने से कैसे सभी व्यक्तियों की, आर्थिक, स्वास्थ्य, मानसिक समस्याओं का समाधान हो सकता है. इस प्रकार मजमा जमाकर इस प्रकार हजारों लोगों को परेशानी में डालने का क्या मतलब. आस्था के नाम पर यह कैसा खेल चल रहा है, कथावाचन तो चलो ठीक है, पर लोगों की समस्याओं को दूर करने के चमत्कारिक टोटके बताना, सोशल मीडिया और चैनलों में प्रचार के माध्यम से, सब्जबाग दिखाकर, भीड़ इकठ्ठा करना कैसे सही हो सकता है. क्या टोटको से ही या रुद्राक्ष पा लेने से ही इंसान की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी, सीहोर में ही लाखों आस्थावान एकत्र हो गए हैं, और हो रहे हैं यातायात जाम हो रहा, लोग बीमार हो रहे, भगदड़ मच रही है. पीने के पानी तक की समस्या हो रही है. क्या इन सभी का हल भी किसी टोटके, या रुद्राक्ष का जल पीने से निकलेगा. शासन प्रशासन पर बड़ी जिम्मेदारी है, तुरंत संज्ञान ले और लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031