रायपुर। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रचार प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया है। श्री गुप्ता की नियुक्ति करते हुए फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि फेडरेशन के कार्य विस्तार को ध्यान में रखते हुए श्री गुप्ता को फेडरेशन के संबंधित कार्यों के सुचारू रुप से संचालन हेतु प्रचार प्रसार मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया।
टारजन गुप्ता प्रचार प्रसार मंत्री नियुक्त, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की अधिसूचना जारी
Related Posts
Add A Comment



















