जगदलपुर. कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए गुरुवार 22 और 23 फरवरी को खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चुना पत्थर, रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 6 हाईवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनिज विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही भानपुरी, कोड़ेनार, जगदलपुर और आड़ावाल क्षेत्र में चूना पत्थर और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इनमें चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए चार हाइवा, रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। गौण खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध यह कार्यवाही जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे द्वारा की गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031