रायपुर। वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस छापामार कार्रवाई में इंदागांव वन परिक्षेत्र के ग्राम बुद्धुपारा ग्राम मुड़ागांव तथा ग्राम मुडग़ेलमाल में तीन व्यक्तियों के घर की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा 2 लाख 58 हजार रूपए की कीमत के 408 नग सागौन के अवैध चिरान जप्त किए गए। इनमें ग्राम बुद्धुपारा निवासी मिलाप साहू के घर से एक लाख 88 हजार रूपए की कीमत के 386 नग सागौन के चिरान, बल्ली एवं बीट तथा 8 नग नीम लकड़ी के चिरान जप्त किए गए है। इसी तरह ग्राम मुड़ागांव चौक निवास मोहनलाल के घर से तलाशी में प्राप्त 41 हजार रूपए मूल्य के 12 नग सागौन के अवैध चिरान की जप्ती की कार्रवाई की गई। इसके अलावा ग्राम मुडग़ेलमाल निवासी पदलोचन के घर से 29 हजार रूपए मूल्य के 10 नग सागौन के अवैध चिरान की जप्ती की गई है। इन अपराधियों के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031