विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का किया दर्शन

तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया

रायपुर.

विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदि
  तिवरदेव बिहार का भ्रमण
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ सांसद श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा
महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ सांसद श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। सांसद श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने सुरंग टीला और तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया। इस दौरान सांसद श्री राहुल गांधी ने तिवर देव बिहार के पास पटेल परिवार से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा,  संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद  थे। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031