नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान समेत 5 खिलाडिय़ों के कोरोना संक्रमण की खबर मिली है। कप्तान मनप्रीत के अलावा, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह और गोलकीपर कृष्णा बी पाठक कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी खिलाड़ी घर पर ब्रेक के बाद टीम के साथ शिविर में पहुंचे थे। इससे पहले, लॉकडाउन के कारण यह सभी खिलाड़ी दो महीने से अधिक समय तक बेंगलुरु के साई केंद्र में फंसे हुए थे। साई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, शिविर में रिपोर्ट करने वाले सभी खिलाडिय़ों का यहां पहुंचने पर रैपिड कोविड-19 परीक्षण कराना अनिवार्य किया गया है। पॉजिटिव आए इन सभी खिलाडिय़ों ने एक साथ ही यात्रा की थी तो पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरू पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होगा। साई ने आगे कहा, सभी चार खिलाडिय़ों को रैपिड परीक्षण में निगेटिव पाया गया था, लेकिन मनप्रीत और सुरेंद्र में बाद में कुछ कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाडिय़ों के साथ गुरुवार का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया, जिसमें ये चार कोरोना पॉजिटिव निकले। मनप्रीत ने साई द्वारा जारी एक बयान में कहा, मैं अकेला साई परिसर में एकांतवास में हूं और जिस तरह से यहां अधिकारियों ने मुझे संभाला उससे मैं खुश हूं। उन्होंने पहले ही सभी खिलाडिय़ों का टेस्ट अनिवार्य कर दिया था। इस कदम से सही समय पर वायरस के संस्करण का पता चल जाएगा। मैं ठीक हूं, और मुझे जल्द ही इससे उभरने की उम्मीद है। उनके नतीजे हालांकि अभी साई को सौंपे नहीं गए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने साई अधिकारियों को इनके बारे में बता दिया और कुछ परीक्षण के नतीजों का अब भी इंतजार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशनिर्देश अनुसार सभी खिलाडय़िों को एकांतवास में भेज दिया गया है और वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930