What's Hot

पांडुका. जिला गरियाबंद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में एलपीजी गैस का सिलेंडर 400 रुपए का मिलता था. केंद्र की बीजेपी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 350 रुपए बढ़ा दिया. गैस सिलेंडर महंगा होने से घर का बजट गड़बड़ा गया है। श्री मिश्रा के कहा कि भाजपा के केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकतरफा जीत दर्ज करके प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की है, इसका युवा कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आज देश औऱ प्रदेश में लाखो युवा बेरोजगार हैं। छतीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में हजारों पद रिक्त हैं। लेकिन भाजपा के दबाव में तत्कालीन राज्यपाल आरक्षण बिल को लटकाये हुए थे।उन्होंने वर्तमान महामहिम राज्यपाल जी से विनम्र निवेदन किया है कि जल्द से जल्द आरक्षण विधेयक पर निर्णय लेवे ,,जिससे कि जल्द रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव मिश्रा ने आम जनता से घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार के विरुद्ध खुलकर विरोध जताने का आव्हान किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31