छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले का कहना है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी ने अपने जनघोषणा पत्र- 2018 के बिन्दु क्रमांक- 11 प्रदेश के शासकीय विभागों / निगम / मंडल / आयोग / निकाय में कार्यरत अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी / अधिकारियों की नियमितीकरण एवं किसी भी कर्मचारी की छटनी नही करने का वादा एवं बिन्दु क्रमांक – 30 में शासकीय विभागों में आउट सोर्सिंग पूर्णतः बंद करने का वादा किया है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में 14 फरवरी 2019 का दिन प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों (संविदा, प्लेसमेंट, ठेका, कलेक्टर दर, मानदेय, जॉबदर, दैनिक वेतनभोगी एवं श्रमायुक्त दर) के लिए ऐतिहासिक दिन रहा हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों को मंच से आश्वासन और विश्वास दिलाये थे कि “इस साल किसानो का आने वाला साल कर्मचारियों का होगा ।” किन्तु इस आश्वासन और विश्वास को 4 साल पूरा होने को हैं नियमितीकरण आज भी अधूरा है। जिससे प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी एवं उनके परिवार बहुत आकोशित हैं। कांग्रेस पार्टी अगर अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं करती हैं तो आने वाले विधानसभा चुनाव-2023 में अनियमित कर्मचारी अपने परिवार सहित सत्ता परिवर्तन करने का संकल्प लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930