रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का अंतिम बजट प्रदेश लाखों अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] के निराशा जनक एवं पीड़ा देने वाली बजट है। केवल कुछ वर्गों के अनियमित कर्मचारियों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, रसोइया, स्कुल सफाई कर्मचारियों के मानदेय में न्यूनतम वृद्धि करने एवं मितानिनो को अतिरिक्त 2200 रु. देने की घोषणा की गई है, शेष अनियमित कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं। उल्लेखनीय है कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से हमारी मांगों को पूरा करने का वादा किया। इसी प्रकार कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया। दिनांक 14.02.2019 को अनियमित मंच से आपने स्वयं घोषणा किये कि इस वर्ष किसानों के लिए है आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा। वचन से हम काफी आशान्वित थे। सरकार द्वारा अपनी अंतिम बजट में इन वर्गों के अनियमित कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार का प्रावधान न कर इनके अधिकारों एवं सपनों को कुचले का काम किया है। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा प्रदेश अनियमित कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष जारी रखेगा। इस क्रम में 12 मार्च 2023 रविवार को धरना स्थल तुता नवा रायपुर में “अनियमित सभा” का आयोजन कर रहा है जिसमे आगामी रणनीति पर समग्र चर्चा किया जावेगा। प्रदेश समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील है की अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर इस सभा को सफल बनावे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930