होली का त्यौहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन करने के बाद उसके अगले दिन मनाया जाता है. आज यानी 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, और कल यानी 8 मार्च को होली मनाई जाएगी.

कई ऐसे काम हैं जो होलिका दहन वाले दिन करने से बचना चाहिए. आइए जानें इस दिन किन कामों से पूरी तरह बचना चाहिए

किसी को पैसे उधार न दें

यदि आप धन वृद्धि की कामना करते हैं तो होलिका दहन के दिन कितनी भी बड़ी परेशानी क्यों न हो किसी को भी पैसे उधार देने और लेने से बचना चाहिए.

होलिका पर सरसों का उबटन लगाने से फायदा

कहा जाता है कि होलिका दहन की रात घर के सभी सदस्यों को सरसों का उबटन बनाकर पूरे शरीर पर मालिश करना चाहिए

नव विवाहिता ना करें ये कार्य

किसी भी नव विवाहिता को होलिका की आग देखने से भी मना किया जाता है. होलिका दहन की अग्नि को एक जलते हुए शरीर का प्रतीक माना गया है. कहते हैं कि अगर नवविवाहिता होलिका दहन की अग्नि देखती है तो उसे वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इन पेड़ों की लकड़ी का होलिका दहन में ना करें उपयोग

बरगद, पीपल, आंवला, अशोक, शमी, नीम, आम, केला और बेल के पेड़ों की लकड़ियों का प्रयोग यज्ञ और अनुष्ठान के अलावा प्रयोग नहीं करना चाहिए, नहीं तो भारी नुकसान भुगतने पड़ सकते है. इससे पितृ और कालसर्प दोष लगता है.

मांस मदिरा का सेवन न करें

होलिका दहन पर मुख्य रूप से होलिका माता की पूजा की जाती है और घर में सुख समृद्धि की कामना की जाती है. इसलिए भूलकर भी इस दिन मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए.

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर शुरू हो जाएगी और 7 मार्च 2023 मंगलवार 06:09 मिनट तक रहेगी. लेकिन होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन के लिए शुभ समय 7 मार्च 2023 को शाम 6:24 मिनट से रात 8:51 मिनट (Holika Dahan Shubh Muhurat) तक है.

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031