मुख्यमंत्री ने बजट में बालोद जिले को दिया

सभी वर्गाें के लोगों ने की सराहना

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किये गए बजट में बालोद जिले को अनेक सौगात दिया गया है। आज के बजट में बालोद जिले को मिले विभिन्न सौगात से जिलेवासी बहुत ही उत्साहित एवं प्रसन्नचित होकर इस बजट की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। राज्य सरकार की इस बजट की प्रशंसा सेवानिवृत्त आईएएस, जन प्रतिनिधि, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, नवयुवक-महिलाएं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने मुक्तकंठ से की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना, बालोद में नवीन मत्स्य प्रक्षेत्र एवं हेचरी की स्थापना, डौण्डी विकासखण्ड के दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल की स्थापना तथा इसके लिए 246 पदों के सृजन का प्रावधान किया है। इसी तरह ग्राम कुसुमकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर 20 बिस्तर वाला अस्पताल तथा डौण्डीलोहारा में 50 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना एवं इसके लिए आवश्यक पदों का सृजन करने का प्रावधान किया है। इसी तरह विकासखण्ड गुण्डरदेही के ग्राम हल्दी में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना सहित गन्ना उत्पादन किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान भी शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा आज राज्य विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस ऑफिसर एवं जिले के ग्राम झलमला के निवासी श्री बीएल ठाकुर ने इस बजट को सभी वर्गों के लिए हितकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दल्लीराजहरा, डौण्डीलोहारा एवं कुसुमकसा में अस्पताल स्थापना की प्रावधान कर इस अंचल के वासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा आज प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना ग्राम झलमला निवासी प्रगतिशील युवा किसान श्री आयुष पटेल ने भी किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने आज अपने बजट में राज्य शासन के महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्र के लिए भी विस्तार करने की घोषणा की है। बजट की सराहना महिला स्वसहायता समूह ग्राम चरोटा विकासखण्ड बालोद की अध्यक्ष श्रीमती हुलसी निषाद ने भी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में आज समाज में सभी वर्गों के साथ-साथ हम महिलाओं के लिए कौशल्या समृद्धि योजना के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक अभिनव योजना की शुरूआत की जा रही है। राज्य शासन के आज के बजट की सराहना बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा के ग्राम पटेल श्री बलदेव राम ठाकुर ने भी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज अपने बजट में ग्राम पटेलों के मानदेय राशि को वृद्धि कर प्रतिमाह 3000 रुपये करने की घोषणा करके हम पटेलों के मेहनत को वास्तविक सम्मान देने का कार्य किया है। श्री पटेल ने बुर्जुगों, दिव्यांग, परित्यकताओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ’सियान हेल्पलाइन नंबर’ शुरू करने की घोषण की है, वह भी बहुत ही सराहनीय है। जिसके माध्यम से हम घर बैठे डॉक्टरांे से चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। 
  

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031