रायपुर. मुख्य सचिव श्री अभिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय पुलिस सेवा के छत्तीसगढ़ राज्य केडर आबंटित प्रशिक्षु अधिकरियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य सचिव श्री जैन ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को अपने प्रशासनिक अनुभव बताए। इस मौके पर मुख्य सचिव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में राम-वन-गमन-पथ के तहत विकसित की जा रही पर्यटन साईट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी फिजीकल फिटनेस बनाये रखने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहने और पब्लिक सम्पर्क बनाये रखने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने जैसी सलाह भी बातचीत के दौरान दी। भारतीय पुलिस सेवा के जिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य सचिव से सौजन्य भेंट की। उनमें भारतीय पुलिस सेवा बेच 2021 के श्री आकाश कुमार शुक्ला, श्री अमन कुमार रमनकुमार झा, श्री रविन्द्र कुमार मीना, श्री रोहित कुमार शाह और श्री उदित पुष्कर और बेच 2020 के श्री चिराग जैन और श्री उमेश प्रसाद गुप्ता शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930