प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर सिफारिश को मान्य करने का आग्रह किया

सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता गठित संसद की एक स्थायी समिति द्वारा कोरोना महामारी से पहले वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में मिलने वाली छूट को फिर से बहाल करने की सिफारिश करने पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामन्त्री वीरेन्द्र नामदेव ने खुशी जाहिर किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ट्वीट कर समिति की सिफारिश को मान्य कर देश के वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों को इस महंगाई के दौर में रेल यात्रा होने वाली व्यय में राहत पहुॅचाने की मांग की है। जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि भारतीय रेलवे सभी वरिष्ठ नागरिकों को मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दूरंतो समेत सभी ट्रेनों की सभी श्रेणियों में यह छूट देती थी। जिसे 20 मार्च, 2020 से बंद कर दिया गया है। भारतीय रेलवे से 60 साल से अधिक आयु के पुरुष यात्रियों को किराये में 40 प्रतिशत तथा 58 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिला यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी।भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेलवे की स्थायी संसदीय समिति ने संसद के दोनों पटलों पर अपनी यह रिपोर्ट सोमवार 13 मार्च 23 को पेश की है। इस समिति ने अपनी पिछली रिपोर्ट में भी यही सिफारिश की थी।अब समिति ने पुन: छूट उपलब्ध कराने पर विचार किया और वरिष्ठ नागरिकों हित में समिति ने सरकार से इसके लिए अनुदान की मांग की है। रेलवे की संसदीय समिति ने अपनी सिफारिश में कहा कि रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अब देश कोविड के हालात से उबर गया है और इस राष्ट्रीय परिवहन की आय में वृद्धि सामान्य स्तर की हो गई है। समिति ने यात्री आरक्षण प्रणाली को लेकर 12वीं कार्रवाई रिपोर्ट (17वीं लोकसभा) में यह इच्छा भी जताई है कि वरिष्ठ नागरिकों को कोविड काल से पहले वाली छूट उपलब्ध कराने पर विचार किया जाए। जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ से जुड़े नेता क्रमशः वीरेन्द्र नामदेव,द्रोपदी यादव,जे पी मिश्रा,पूरनसिंह पटेल, अनिल गोल्हानी,बी के वर्मा,आर एन ताटी,दिनेश उपाध्याय, आर जी बोहरे,सी एम पांडेय,राकेश जैन,महेश पोद्दार,ओ पी भट्ट,बसंत गुप्ता,पिताम्बर पारकर, हेमंत टांकसाले,नागेश कापेवार,प्रवीण त्रिवेदी, डॉ पी आर धृतलहरे,एच एल नामदेव,के आर राजपूत,विनोद जैन, जे पी भारतीय,गायत्री गोस्वामी, सी एल चंद्रवँशी,रामचंद्र नामदेव,शरद अग्रवाल,डॉ एस पी वैश्य,बी डी उपाध्याय,बी एल यादव,नरसिंग राम,आर के नारद, प्रदीप सोनी,सुरेश शर्मा,एस के चिलमवार,लोचन पांडेय,सुरेश मिश्रा,एस के एस श्रीवास्तव,आलोक पांडेय,तीरथ यादव,रमेशचन्द्र नन्दे,जगदीश सिंह,उर्मिला शुक्ला,कुंती राणा, वन्दना दत्ता,परसराम यदु,अनूप योगी,ओ डी उपाध्याय,बी एल गजपाल,एन के भटनागर, डी के त्रिपाठी नगरी, मीता मुखर्जी, पुरषोत्तम दुबे, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी,हरेंद्र चंद्राकर, इलियास मोहम्मद शेख, व्ही टी सत्यम, नागेंद्र सिंह तथा बी एस दसमेर आदि ने प्रधानमन्त्री पर भरोसा जताया है कि संसदीय समिति के सिफारिश पर में बुजुर्ग पेंशनरों के आर्थिक स्वालम्बन से सम्बन्धित इस लम्बित मांग पर रेल यात्रा में छूट की सुविधा को बहाल करने की सकरात्मक निर्णय लेकर देश के वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने का न्याय संगत काम को जरूर पूरा करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031