अक्सर शादियों में बढ़ते विवाद के बाद मामला मंडप से लेकर थाने तक पहुंच जाता है, लेकिन कुछ मामले सुलह-समझौते के बाद ठीक हो जाते हैं। हालांकि ज्यादातर केस ऐसे भी हो जाते हैं जो बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट जाते हैं। इनमें ज्यादातर गलतियां लड़के वालों की ही देखी गई हैं। एक ऐसा ही मामला यूपी के झांसी से भी सामने आया है। यहां बारात का लड़की वालों ने जोरदार स्वागत किया गया, इसके बाद शादी की सभी रस्में शुरू हो गईं। जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी हो गए। अब वक्त था विदाई का। जैसे ही दूल्हा कार में बैठने चला तो जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरते ही दूल्हे ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दी जिसे देखकर दुल्हन दंग रह गई। उसने साथ में ससुराल जाने से इनकार कर दिया। यह देख विवाह स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला शादी के मंडप से थाने पहुंच गया। दूल्ह पक्ष हर हाल में दुल्हन को साथ ले जाने पर अड़ा था, तो दुल्हन पक्ष ने मिर्गी की बीमारी छिपाने पर बेटी को ससुराल भेजने से मना करने पर अटल था। कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की निवासी दीपक शाक्या की 28 वर्षीय बहन आरती की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजकुमार से तय हुई थी। दो माह पहले सगाई हुई और 11 मार्च की शादी। शादी समारोह पूरी धूमधाम से हुई और 12 मार्च को विदाई का समय आया तो बहन को कार में बैठाने के बाद जब दूल्हा कार में बैठने के लिए चला, तभी अचानक गश खाकर गिर गया। शरीर अकड़ता व कपड़े फाड़ता देख परिजनों ने चप्पल जूते सुंघाने लगे तो दूल्हा कुछ देर बाद ठीक हो गया। यह देख दुल्हन भड़क उठी और कार से नीचे उतरकर दूल्हे संग जाने से इंकार कर दिया। इधर ससुराल वाले दुल्हन को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गये तो विवाद की स्थिति पैदा हो गई और हंगामा मच गया। मामला कोतवाली थाने पहुंचा। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा मिर्गी की बीमारी से पीडि़त है, यह बात उसके परिजनों ने शादी के वक्त नहीं बताई। इधर दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना था कि दूल्हे को मिर्गी नहीं आती है। मामला मेडिकल जांच तक पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आम सहमति बनाने में जुटी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031