दुर्ग। पाटन ब्लाक में ग्राम सिपकोना में खारुन नदी के किनारे बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध तरीके से रेत का खनन किया जा रहा था। इस बात की सूचना प्रशासन को मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए। इसके पश्चात मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने बोट जब्त की और 700 घन मीटर रेत भी जब्त की। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम विपुल गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर मीणा के निर्देश पर लगातार अवैध खनन की मॉनिटरिंग की जा रही है। आज सिपकोना से आई सूचना मिलते ही तत्काल अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई। इस संबंध में सूचना मिली थी कि मोटर बोट में पंप लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर बोट जब्त की। साथ ही स्थल से 700 घनमीटर रेत भी जब्त की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार प्रकाश सोनी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि रेत के अवैध खनन पर प्रशासन की ओर से निरंतर कार्रवाई जारी है। इस संबंध में सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031