छत्तीसगढ़ समेत समूचे दक्षिण पूर्व मध्य भारत के मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा हैं। खासकर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई हैं। मंगवार सुबह राजधानी रायपुर में भी जमकर बारिश हुई और सड़के तरबतर नजर आई। इसी तरफ बस्तर संभाग में ओलावृष्टि की खबर है। मौसम का यह मिजाज फिलहाल कुछ दिनों तक बना रहेगा। आईएमडी के प्रादेशिक मौसम विभाग ने मौसम के इसी मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। यह अलर्ट आने वाले 24 घंटो के लिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, जांजगीर-चाम्पा और महासमुंद के ज्यादातर इलाको में अगले 24 घंटो में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती हैं। पूर्वानुमान के अनुसार जशपुर और रायगढ़ के ऊपरी क्षेत्र में वज्रपात यानी बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई हैं। इस तरह प्रदेश के नौ जिलों में कुछ दिनों तक मौसम की ये बेरुखी बरकरार रहने की संभावना हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031