बागेश्वर धाम मे आम जनमानस की निजी और नौकरी से जुडी समस्याओं का हल मिलने का दावा किया जाता है. इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री दावा करते है कि वो बालाजी की कृपा से भूत और जिन्न विद्या का निवारण कर सकते है. धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जिन्न विद्या के प्रत्यक्ष निवारण का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

दरबार में प्रेत को मार लगाई – वीडियो में एक व्यक्ति हाथ जोडकर हिले जा रहा है. उसके चारों तरफ लोग बैठे हुए है. पहले तो उस पर कोई खास ध्यान नहीं देता है. धीरेंद्र शास्त्री भी अपना पर्चा बनाते रहते है. थोडी देर बाद व्यक्ति को और तेजी से झटके लगने लगते है. व्यक्ति अपने हाथ चारों तरफ फेंकने लगता है. धीरेंद्र शास्त्री माइक से कथित तौर पर व्यक्ति पर आए भूत प्रेत की मार कराते है. वो कहते है, ‘और मार लगाओ इसे. इसकी पूरे शरीर में उठा पठक करो.’ धीरेंद्र शास्त्री बताते है कि इस प्रेत ने व्यक्ति को काफी परेशान किया है. इसने व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर दिया. थोडी देर में व्यक्ति झटके खाते हुए अपनी जगह से जमीन पर गिर जाता है.

लोगों में भगदड़ मची -व्यक्ति के गिरते ही उसके आस पास बैठे लोग भी दूर हो जाते है. धीरेंद्र शास्त्री दबे होंठों से धीरे आवाज में मंत्र पढ़ते है. वीडियो में ऐसा नजर आ रहा है कि मंत्र के असर से व्यक्ति जमीन पर गिरकर छटपटाने लगता है. कुछ लोग व्यक्ति की हालत देखने उसके करीब जाते है तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनको चेताते है. वो कहते है कि कोई भी शख्स रोगी को छुए नहीं. बागेश्वर धाम सरकार मंत्र का निरंतर जाप करते है और फूंक मारते है. वो रोगी व्यक्ति दरबार में छटपटाता रहता है. इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री दरबार में आए दूसरे लोगों की अर्जी सुनते रहते है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31