कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बचाव में बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. हालांकि इस दौरान राहुल गांधी की पढ़ाई को लेकर दिये गये बयान पर बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गयीं.
‘राहुल गांधी ने हार्वर्ड-कैंब्रिज से पढ़ाई की, फिर भी उन्हें पप्पू कहते हैं’
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, राहुल गांधी ने हार्वर्ड और कैंब्रिज से पढ़ाई की है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय हैं, लेकिन फिर भी वे उन्हें पप्पू कहते हैं. वाद्रा ने आगे कहा, जब उन्हें पता चला कि वह पप्पू नहीं है और लाखों लोग उनके साथ चल रहे हैं, तो वे संसद में उनके द्वारा उठाए गए सवालों से परेशान हो गए, जिनके जवाब उनके पास नहीं हैं. उन्हें सिर्फ एक व्यक्ति को रोकने के लिए यह सब करना पड़ रहा है.
बीजेपी ने राहुल गांधी की डिग्री पर उठाया सवाल
भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए कहा, पूर्व सांसद के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड से डिग्री की कोई चर्चा नहीं है. भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड से डिग्री का उल्लेख नहीं है. उन्होंने कहा, प्रियंका वाड्रा अपने अयोग्य भाई की तरह ही झूठ बोल रही हैं. क्या परिवार के बारे में कुछ ऐसा है जो नकली नहीं है? मालवीय ने पूछा. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मालवीय पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हार्वर्ड में अध्ययन किया था, लेकिन 1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण उन्हें किसी अन्य अमेरिकी विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करना पड़ा. राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुआई में कांग्रेसी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद भवन से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला. यही नहीं राहुल गांधी के समर्थन में कई राज्यों से भी कांग्रेसी नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031